फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike falls into pit, truck crushes couple, death

जानलेवा गड्ढा: बाइक से उछले, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया...दंपती की मौत से सदमे में परिवार

Tue, 27 Feb 2024 01:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

एटा से आगरा मार्ग पर गड्ढे ने दंपती की जान ले ली। बाइक का टायर जैसे ही गड्ढे में गया तो दंपती उछल कर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। 
 

विज्ञापन
Bike falls into pit, truck crushes couple, death
demo pic

विस्तार

एटा आगरा रोड पर जानलेवा हुए गड्ढों ने आखिर सोमवार को दो लोगों की जान ले ली। कोतवाली देहात क्षेत्र में नगला किसी के पास दंपती की बाइक एक गड्ढे में आकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बसुंधरा निवासी पूरन सिंह (45) अपनी पत्नी रीता (38) लेकर मनसा देवी के दर्शन करने के लिए निकला था। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला बनुआ में पिछले काफी समय से एक कन्या देवी के रूप पूजी जा रही है। रविवार को इसी मंदिर पर देवी के दर्शन करने के लिए दोनों लोग बाइक से गए थे। वहां दर्शन किए, प्रसाद चढ़ाया और उसके बाद वापस घर आने के लिए चल दिए। प्रत्यक्षदर्शी रामेंद्र कुमार निवासी गांव सैलार ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर गांव नगला किसी के पास सड़क काफी खराब है। गड्ढे छोटे, मगर गहरे हैं जिसकी वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही एक गड्ढे में पूरन सिंह की बाइक का पहिया चला गया। जिससे बाइक सहित दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दंपती को रौंद दिया। पूरन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में रीता को मेडिकल कॉलेज में लाया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद इनके पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से परिजन को सूचित किया गया। जावड़ा चौकी प्रभारी मुकुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed