{"_id":"671e3bee81e0e82594075797","slug":"bike-collides-with-electric-pole-kasganj-youth-dies-for-the-attention-of-kasganj-etah-news-c-163-1-sagr1016-124976-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, कासगंज के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, कासगंज के युवक की मौत
Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Oct 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव के पास शनिवार रात बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक पर सवार कासगंज के युवक की मौत हो गई।
हादसे में मृत युवक की पहचान ताजिम (32) निवासी मोहल्ला नवाब जनपद कासगंज के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। देर रात तक परिजन अलीगंज सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामे की प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ताजिम सराय अगहत की तरफ से लौट रहा था। बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसकी वजह से युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। खून अधिक बह जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।