{"_id":"5707f2b44f1c1b1b70c810d1","slug":"bigadee-meree-bana-de-sheron-vaalee-maiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी मेरी बना दे शेरो वाली मइया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी मेरी बना दे शेरो वाली मइया...
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को मनाने के लिए भक्त देवी मंदिरों में पहुंचे। भोर की किरण के साथ शुरू हुआ पूजा पाठ का सिलसिला देर सांय तक चलता रहा। मंदिरों पर पहुंचकर भक्तों ने माता के सामने नारियल, प्रसाद, चूनर भेंट कर मनौती मांगी।
प्राचीन चांमुडा मंदिर, शांतापुरी स्थित काली माता मंदिर, बिलराम गेट स्थित पथवारी मंदिर, हुल्का मंदिर, प्रभुपार्क स्थित माता दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ पूजा पाठ को उमड़ी। मंदिरों पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थापकों ने व्यापक व्यवस्थाएं बनाई थी। प्राचीन चांमुडा मंदिर पर भक्तों को बेरीकेडिंग से गुजरकर माता के दर्शन करने पड़े। मंदिर में गूंज रहे देवी भजन भक्तों को भक्तिमय माहौल नवदुर्गा का एहसास करा रहे थे। हवनकुंड में भक्तों द्वारा नारियल, धूप, दीप, सामग्री भी चढ़ाई। विधि विधान से माता की पूजा अर्चना कर भक्तों ने मां की आरती उतारी और सुख, समृद्धि की कामना की। शाम के समय भक्तों ने माता के शृंगार दर्शन का लाभ लिया। विभिन्न देवी मंदिरों पर सांय के समय माता का भव्य शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा।
मेले में खिलौने की हुई बिक्री
कासगंज(ब्यूरो)। चांमुडा मंदिर पर लगे मेले में प्रथम दिन खिलौने की जमकर बिक्री हुई। भक्तों ने मंदिर परिसर में लगी दुकानों से खरीदारी की। जहां बच्चों ने खिलौने खरीदें वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। वहीं मुख्य द्वार पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाकर मंदिरों में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए व्यवस्थाएं बनाने को महिला पुलिस की तैनाती की गई थी।