फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bholenath's makeup done with hemp and dry fruits

भांग व मेवे से किया भोले बाबा का श्रंगार

Mon, 23 Aug 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bholenath's makeup done with hemp and dry fruits
कासगंज के प्रभुपार्क में मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव का भांग व मेवे से किया गया श्रंगार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रभुपार्क मनकामेश्वर मंदिर पर सावन माह के अंतिम दिन भोले भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का भांग व मेवे से शृंगार किया। प्रथम बार मंदिर में उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भगवान भोले जब सजे तो आराध्य के दर्शन को भी भक्त बड़ी संख्या में उमड़े। रक्षाबंधन पर लगने वाले एक दिवसीय परंपरागत मेले के कारण दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ अधिक हो गई।
विज्ञापन

प्रभुपार्क के मनकामेश्वर मंदिर में सावन के पूरे माह ही विशेष आयोजन होते रहते हैं लेकिन यह पहली बार था कि शृंगार के साथ भांग व मेवे द्वारा उज्जैन के महाराज महाकाल की तर्ज पर यहां भोलेनाथ को सजाया गया। आयोजन कर्ता अग्रवाल परिवार के सुभाष चंद्र अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, मुकेश चंद्र अग्रवाल आदि ने बताया कि यह आयोजन हमारे द्वारा प्रथम बार हुआ है। बाबा का भव्य शृंगार व सेवा से मन बहुत प्रसन्न है। आरती उतारकर प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान राहुल अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, शैलभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed