{"_id":"66c61ec37008c9d6090a78cc","slug":"bharat-bandh-protest-procession-taken-out-businessman-injured-in-clash-in-jalesar-etah-news-c-163-1-sagr1016-121625-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद : प्रदर्शन कर निकाला जुलूस, जलेसर में झड़प में व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद : प्रदर्शन कर निकाला जुलूस, जलेसर में झड़प में व्यापारी घायल
Wed, 21 Aug 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में भारत बंद का असर नहीं रहा, लेकिन बसपा, भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाले। जलेसर में जबरन दुकान बंद कराए जाने के दौरान झड़प में एक व्यापारी घायल हो गया। आगरा चौराहे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगाया।
बुधवार को भारत बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चौराहों, बाजारों, स्कूलों आदि पर भारी पुलिस बल लगाया गया। सुबह कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंच बसपा पदाधिकारियों व अन्य संगठन के लोगों विरोध प्रदर्शन किया। तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की और दुकानें बंद करने का आह्वान किया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्री ज्ञापन एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश को सौंपा।
बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर, जुनेद मियां, राजवीर सिंह, चोब सिंह धनगर, बॉबी प्रधान आदि मौजूद रहे। सपाइयों ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, धीरेंद्र सिंह, अनिल सागर, अशरफ हुसैन, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, रंजीत सिंह यादव, रामसेवक पहलवान, शराफत हुसैन काले रहे।
विज्ञापन
जलेसर में भीम आर्मी, बसपा तथा अन्य संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार वंशिका सिंह को ज्ञापन सोंपा। इसके बाद तहसील से बाहर निकलकर युवाओं ने जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास किया। जिस पर व्यापारियों से नोकझोंक हो गई। तहसील गेट के ठीक सामने एक दुकान के काउंटर का शीशा टूट गया। फौजी मार्केट में कपड़े की दुकान बंद कराने का विरोध करने पर व्यापारी ओमप्रकाश घायल हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने आगरा चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। नायब तहसीलदार वंशिका सिंह तथा कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन करीब 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी जुलूस निकालते हुए कटरा चुंगी होते हुए बाईपास रोड, दरगाह रोड, मंडी जवाहरगंज होते हुए आंबेडकर पार्क पर पहुंचे जहां जुलूस को समाप्त किया।
अलीगंज कस्बे में स्थित बसपा कार्यालय से जुनैद मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पर पहुंचे। वहां भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता बाइक जुलूस लेकर आ गए। सभी ने बसपा के आंदोलन को समर्थन देते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सुरेंद्र सिंह, मदनलाल राणा, सुभाष चंद्र, कप्तान सिंह, राधेश्याम संत, बृजेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
मारहरा में बसपा ने गांव मोहनसती से जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मीरा की सराय पहुंचा। यहां नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भीमराव अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, रामबाबू विमल, राजेंद्र, वीर बहादुर सिंह ,जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, योगेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। अवागढ़ में भारत बंद का कोई असर नजर नहीं आया। रोजाना की तरह पूरा मार्केट खुला रहा।