फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bhakiyu Bhanu's attitude is hot on garbage tax and illegal recovery

Etah News: कूड़ा टैक्स और अवैध वसूली पर भाकियू भानू के तेवर गरम

Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu's attitude is hot on garbage tax and illegal recovery
एटा। अवागढ़ नगर पंचायत की ओर से लगाए जा रहे कूड़ा टैक्स व कृषि उत्पादन मंडी समिति एटा में कथित अवैध वसूली पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह अंशू के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर मामलों की शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को अवगत कराया कि नगर पंचायत अवागढ़ में मनमाने ढंग से कूड़ा टैक्स वसूला जा रहा है। इससे व्यापारी व किसान भारी विरोध में हैं। इसके साथ ही कृषि उत्पादन मंडी समिति एटा में भी अवैध वसूली का आरोप लगाया। बताया कि इससे किसान आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। संगठन ने कहा कि प्रशासन इन मामलों में पूरी तरह उदासीन है, इसकी वजह से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


भाकियू भानू ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन 1 मार्च को अवागढ़ नगर पंचायत कार्यालय के पास एक विशाल किसान महापंचायत आयोजित करेगा। हर्ष गुप्ता, अंकित गुप्ता, नीलेश यादव, हरिमोहन शर्मा व अनुज सिंह मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed