फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bhaajapaiyon ne manaee pandit deenadayaal kee janmashatee

भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल की जन्मशती

Sun, 25 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 25 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
bhaajapaiyon ne manaee pandit deenadayaal kee janmashatee
पंडित दीनदयाल की जन्मशती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह माधौपुरी कालोनी में नगर अध्यक्ष रानू वर्मा के आवास पर मनाया गया। पार्टीजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ज्ञान तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान गुप्ता ने कहा कि  दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के लिए काम किया। अब हमें उसी मानववाद को आगे बढ़ाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा ने ने कहा कि उनका दर्शन सभी के लिए समानता का विकास का था। नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने बताया कि जन्म शताब्दी समारोह नगर के सभी बूथों पर मनाया जा रहा है। उनके नाम से चल रही योजनाओं की भी उन्होंने जानकारी दी। इस मौके पर डॉ बीडी राना, पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, रनवीर सिंह, सुनील पांडेय, आकाशदीप वर्मा, जयसिंह वर्मा, फूलसिंह वर्मा, राम निवास राजपूत, अनुपम यादव, केके सक्सेना, गोविंद साहू, अशोक अग्रवाल, देवेंद्र पचौरी, विजय गुप्ता, विकास अवस्थी, आर्यन राजपूत, विपिन भारद्वाज, राजीव माहेश्वरी, सचिन गुप्ता, आशीष, सुनील साहू, हरीसिंह पाल, राजीव वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिढ़पुरा(ब्यूरो)। क्षेत्र के ग्राम मुइउद्दीनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर कार्यक्रम हुए। इस दौरान गंगा सागर सेवा समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने पार्टी की नींव रखी। भाजपा के माध्यम से देश की तरक्की, विकास, गरीब, किसानों की समस्याओं का हल करना उनकी प्राथमिकता थी। मौके पर डॉ बीडी मिश्र, डॉ केतसिंह, मनोज भारद्वाज, मुकेश शाक्य, प्रवीन, सुनील पाल, सुदेश चौहान, विमल कुमार, वीर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed