{"_id":"57cc595d4f1c1bbe3031742c","slug":"bhaajapa-desh-kee-sabase-jhooth-bolane-vaalee-paartee-naphees","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा देश की सबसे झूठ बोलने वाली पार्टी: नफीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा देश की सबसे झूठ बोलने वाली पार्टी: नफीस
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री पाकिस्तान में बिरयानी खाते है और बसपा की मुखिया प्रदेश में हाथी बनाने का काम करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने केवल विकास के काम किए हैं। यह विचार रविवार को प्रदेश के राज्यमंत्री नफीस अहमद ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए।
समाजवादी पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जनता इंटर कालेज में हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने ने कहा कि भाजपा देश की सबसे झूठ बोलने वाली पार्टी है भाजपा के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और है। उन्होंने कहां जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों के गर्दन काटता है तो प्रधानमंत्री पाकिस्तान में जाकर बिरयानी खाते है। झूठ के दम पर भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ता अपने वोट बनवाने के अलावा फर्जी वोट बनवाने वालों पर नजर रखें। हमारा बूथ मजबूत होगा तो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी। विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने कार्यकर्ता मजबूत है। विधानसभा चुनाव में लोकसभा से अधिक वोट मिलेंगे और प्रदेश में सपा की ही बनेगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। हम प्रचार प्रसार में पीछे हैं। सपा जिलाघ्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा सरकार की उपलब्धियां एवं सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के दम पर हम दोबारा सत्ता में लौटेंगे। जुनैद मियां, ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, सपा जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शाक्य, उपेन्द्र पाल एडवोकेट ने भी संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव, विक्रांत यादव, राजेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह राठौर, सुनील राठौर, भूपेंद्र प्रजापति, संतोष यादव, नूरहसन, मोहसिन खांन, रमन तिवारी समे अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।