{"_id":"6afb13547c712a0c2705c52a","slug":"betting-racket-busted-in-etah-three-accused-arrested-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा: किराए पर लिए 60 खाते, गरीबों के नाम पर 8.5 करोड़ का लेनदेन; तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा: किराए पर लिए 60 खाते, गरीबों के नाम पर 8.5 करोड़ का लेनदेन; तीन शातिर गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 07:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:59 PM IST
सार
रोहित और नितिन भी खाते उपलब्ध कराने और अन्य कामों में सहयोग करते थे। इसके बदले उन्हें पांच से 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। पुलिस को मोबाइल फोन में मिले वाट्सएप संदेशों में रुपये के लेनदेन से संबंधित बातचीत मिली है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर डेढ़ साल में 8.5 करोड़ रुपये का लेनदेन करने वाले गिरोह का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश किया। संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 15 नवंबर की शाम सकीट-औंछा मार्ग पर एक चिकोरी केंद्र के सामने चेकिंग के दौरान सफेद होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार सवार तीन युवकों के पास से अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और 19530 रुपये मिले। आरोपियों की पहचान उत्कर्ष वर्मा उर्फ यशु निवासी एमपी नगर कोतवाली नगर एटा व रोहित शाक्य जसराना रोड औंछा और नितिन निवासी अकबरपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी के रूप में हुई।
पूछताछ में मुख्य आरोपी उत्कर्ष ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी तरुण से हुई थी। इसके बाद वह उसके संपर्क में रहकर काम करने लगा। वह वेबसाइट के माध्यम से कैसीनो, क्रिकेट, फुटबॉल और एविएटर जैसे ऑनलाइन गेम और सट्टेबाजी का संचालन करता था। आईपीएल मैचों के दौरान भी सट्टा खिलाया जाता था। इनके पैसे का लेनदेन गरीब और जरूरतमंद लोगों के खाते किराए पर लेकर (म्यूल खाते बनाकर) करता था।

Trending Videos
खातेदारों को 10 हजार रुपये महीने देता था और उनके एटीएम कार्ड, सिम और पासबुक भी ले लेता था। इस तरह उसने अब तक करीब 60 बैंक खाते किराए पर लिए। आरोपी ने आईपीएल के दौरान करीब दो करोड़ रुपये का लाभ होने और डेढ़ साल में करीब 8.5 करोड़ रुपये दिल्ली-नोएडा में बैठे संचालकों तक पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
लेनदेन पर मिलता था 10 से 30 प्रतिशत कमीशन
एएसपी ने बताया कि म्यूल खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की रकम का लेनदेन किया जाता था। प्रत्येक खाते से होने वाले लेनदेन पर उत्कर्ष को 10 से 30 प्रतिशत तक कमीशन मिलता था। रोहित और नितिन भी खाते उपलब्ध कराने और अन्य कामों में सहयोग करते थे। इसके बदले उन्हें पांच से 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। मोबाइल फोन में मिले वाट्सएप संदेशों में रुपये के लेनदेन से संबंधित बातचीत मिली है। छह साइबर शिकायतों में 1.24 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का भी पता चला है। पूछताछ में नोएडा में बैठे संचालकों के अधीन 50 से अधिक हैंडलर काम करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और रकम के अंतिम लाभार्थियों का पता लगा रही है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ सकीट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद की गई कार के आवश्यक दस्तावेज न होने पर उसे सीज कर दिया गया। इस साइबर ठगी के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा