{"_id":"6509dcde10cf37b19a026846","slug":"best-forgiveness-means-overcoming-anger-etah-news-c-163-1-eta1001-5585-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उत्तम क्षमा का अभिप्राय है क्रोध पर विजय प्राप्त करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उत्तम क्षमा का अभिप्राय है क्रोध पर विजय प्राप्त करना
Tue, 19 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पुरानी बस्ती स्थित पद्मावती पुरवाल श्री दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पर्व के प्रथम दिवस पर प्रातःकाल 5 बजे से जानकीदास चैत्यालय से श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। उत्तमक्षमा धर्म पर प्रात: जिन अभिषेक, शांति धारा , नित्य नियम पूजन पर्व पूजन, एवं दोपहर में आचार्य श्री विमर्श सागरजी की संघस्थ ब्रह्मचारिणी महिमा दीदी द्वारा तत्त्वार्थसूत्र का वाचन किया गया।
ब्रह्मचारिणी महिमा दीदी ने कहा कि उत्तम क्षमा का अभिप्राय है क्रोध पर विजय प्राप्त करना, आध्यात्मिक साधना के लिए भी क्षमा धर्म होना अनिवार्य है। वहीं सायंकाल महा आरती के पश्चात प्रवचन और प्रतिक्रमण क्रमशः ब्रह्मचारिणी ज्योति दीदी गुंजन दीदी द्वारा कराया गया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रीय जैन संघ परिवार द्वारा आयोजित किया गया। ठंडी सड़क स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री नेमिनाथ महिला मंडल द्वारा क्विज खुला प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।
इसमें बबिता जैन व रागिनी जैन ने बड़े सुंदर ढंग से प्रश्न और पहेलियां पूछ कर सभी का ज्ञानवर्द्धन किया। इस दौरान रूचि जैन व आदेश जैन ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन एवं मंत्री पंकज जैन, नितिन जैन, निर्मल जैन, सुधाकर जैन, सुनील जैन बांदा, संजय जैन, गौरव जैन,सहित सैकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर पुण्यार्जन किया।