{"_id":"577400a24f1c1b5f1879c781","slug":"best-dijital-mubaarakabaad-par-10-hajaar-ka-eenaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस्ट डिजिटल मुबारकबाद पर 10 हजार का ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस्ट डिजिटल मुबारकबाद पर 10 हजार का ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ई-ग्रीटिंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल फितर पर ई-ग्रीटिंग के जरिए अब डिजिटल मुबारकबाद दीजिए और अगर आपका ग्रीटिंग बेस्ट है तो 10 हजार रुपये ईनाम मिलेगा। यह इनाम केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई वेबसाइट पर ईद-उल फितर पर ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें सर्वश्रेष्ठ ई-ग्रीटिंग बनाने वाले प्रतियोगी को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
जनता से संवाद स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मायगॉव डॉट इन वेबसाइट की शुरूआत की थी। इसके साथ ही वेबसाइट की ओर से हर त्योहार पर ई-ग्रीटिंग बनाने की प्रतियोगिता की जाती है। यह पहला मौका है जब वेबसाइट मुस्लिम पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित करा रही है। इसके तहत कला प्रेमियों को अपने बधाई संदेश को ई-ग्रीटिंग के रूप में सुंदर तरीके से प्रदर्शित कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद वेबसाइट की स्थायी समिति डिजाइनों का चयन करेगी और चुनी गई सर्वश्रेष्ठ डिजाइनों को चार जुलाई से 20 जुलाई तक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं उत्तम तीन डिजाइन को क्रमश: 10 हजार, 7500 रुपये और पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वेबसाइट ने प्रविष्टि भेजने की तारीख तीन जुलाई को सुबह 11 बजे तक तय की है। युवा इरफान कहते हैं कि हर बार ईद-उल फितर की बधाई देने के लिए ग्रीटिंग को इंटरनेट पर खोजते थे। लेकिन इस बार खुद ग्रीटिंग तैयार करेंगे। इससे कलात्मक क्षमता भी निखरेगी। युवा फैजान बताते हैं कि वेबसाइट द्वारा शुरू की गई प्रतियोगिता के बाद ग्रीटिंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह काफी अच्छी पहल है।
ऐसे करें प्रतिभाग
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आपको www.mygov.in वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद ई-ग्रीटिंग डिजाइन कांटेस्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वेबसाइट आपकी ई-मेल पर लिंक भेजेगा, जहां से आप अपनी डिजाइन को पोस्ट कर सकते हैं।