फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beautification of Ramlila Maidan could not be completed even in two and a half years.

Etah News: ढाई वर्ष में भी नहीं हो सका रामलीला मैदान का सुंदरीकरण

Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Ramlila Maidan could not be completed even in two and a half years.
अलीगंज स्थित रामलीला मैदान। संवाद
अलीगंज। क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित रामलीला मैदान की चहारदीवारी, मंच, इंटरलॉकिंग आदि निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए ढाई वर्ष पहले 2023 में शासन से 1.88 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 नवंबर 2023 को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, जो ढाई वर्ष का समय बीतने पर भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शासन से बजट अवमुक्त होने के बाद भी कार्यदायी संस्था लगातार लापरवाही बरत रही है। वर्ष 2024 और 2025 में रामलीला के आयोजन से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया। अक्तूबर में रामलीला का आयोजन किया जाना है। वर्तमान में रामलीला मैदान की चहारदीवारी का ही निर्माण हो सका है, वह भी पूर्ण नहीं है। मंच, वाटिका और सीढ़ियों का सुंदरीकरण बाकी है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद आर्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था कार्य को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने और संबंधित विभाग जल निगम से संपर्क करने पर भी आश्वासन ही मिलता है। लापरवाही से भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं। बारिश में रामलीला मैदान में पानी भर जाता है। ऐसे में कीचड़ जमा होने से दर्शकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्तूबर माह में रामलीला मंचन के समय तक बाकी का निर्माण एवं सुंदरीकरण पूरा करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को तेज गति से काम पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। - मोहित वर्मा, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed