फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bavasa Principal candidate shot dead young man

बावसा प्रधान प्रत्याशी ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Tue, 20 Apr 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bavasa Principal candidate shot dead young man
एटा। ग्राम पंचायत बावसा के प्रधान पद प्रत्याशी ने मतदाताओं को रुपये देने का प्रयास किया। एक मतदाता ने रुपये लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं ग्राम पंचायत भगीपुर के प्रधान प्रत्याशी के पति को गोली मारकर घायल किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा निवासी प्रदीप कुमार जैन (24) की हत्या रविवार रात करीब 11 बजे गोली मारकर की गई। मृतक के भाई सोमेंद्र उर्फ सोमेश उर्फ सोम का कहना है कि प्रत्याशी अजय रॉयल, इनके पिता वीरेंद्र सिंह यादव निवासी नगल समन, राहुल कुमार, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ पिंटल और नरेंद्र सिंह निवासी गांव बावसा व दो अज्ञात लोग आए। इन लोगों ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रुपये दिए। लेने से इनकार किया तो लाठी-डंडे, सरिया से हमलाकर मारपीट कर दी। अजय रॉयल ने तमंचे से प्रदीप के गोली मारकर हत्या कर दी। सोमेश की तहरीर पर पुलिस ने सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भगीपुर प्रधान प्रत्याशी के पति प्रवीन कुमार (28) निवासी आनंदपुरम को गोली लगी है। घायल के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी प्रत्याशी के पति अमर लोधी, मुकेश शाह और सुशील लोधी ने पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया है कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed