फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Batons used when electric cable breaks

Etah News: बिजली की केबल टूटने पर चले लाठी-डंडे

Mon, 06 May 2024 06:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 May 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Batons used when electric cable breaks
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव हरचंदपुर खुर्द में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से एक तथा दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

गांव हरचंदपुर खुर्द निवासी सुरजीत ने बताया कि वह रविवार की रात को खेत पर गेहूं की गहाई कराकर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही राजवीर सिंह व उसके लड़के विनय, संतोष और पप्पू मिल गए। बिना किसी बात हमारे साथ गालीगलौज करने लगे। आसपास काम कर रहे लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद हम लोग घर पर आकर ट्राॅली से गेहूं उतारने लगे। उसी समय यह लोग फिर से हमारे घर पर ही आ गए और गालीगलौज करते हुए मारने लगे। इससे मुझे काफी चोट आई है। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार चल रहा है। सुरजीत ने बताया कि इन लोगों ने काफी समय पहले भी मेरे व नाती करू के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के पप्पू ने बताया कि ट्रैक्टर निकालते समय सुरजीत के घर की बिजली वाली केबल टूट गई। इसको लेकर विवाद हो गया। हमारे पिता राजवीर सिंह ने कहा कि हम नई केबल दे देंगे और मिस्त्री बुलाकर सही करा देंगे। मगर ये लोग झगड़े पर उतारू हो गए। सुरजीत के साथ ही इसका भाई ग्रीश व नाती करू ने हमारे साथ मारपीट की। जिससे मैं व पिता राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद स्वास्थ्य में लाभ होने पर घर पहुंचे हैं। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर जांच होगी। उसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed