{"_id":"670aaeb240434f20f400ef0f","slug":"bar-elections-victory-of-candidates-on-12-posts-is-certain-conflict-on-9-etah-news-c-163-1-sagr1016-124289-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : 12 पदों पर प्रत्याशियों की जीत तय, 9 पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : 12 पदों पर प्रत्याशियों की जीत तय, 9 पर घमासान
Sat, 12 Oct 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में 21 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। इनमें से 12 पदों पर समान नामांकन आने से सभी दावेदारों का चुनना तय माना जा रहा है। जबकि अन्य 9 पदों के लिए घमासान है। कोशिश की जा रही है कि प्रतिद्वंदी के नामांकन वापसी के साथ मुश्किलें कुछ कम हो जाएं। शनिवार को अवकाश के दिन प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के घर-घर जाकर वोट मांगे।
बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण पदों में अध्यक्ष के लिए आदित्य कुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा और रमेश बाबू यादव चुनावी मैदान में हैं। जबकि महासचिव पद के लिए जितेंद्र वार्ष्णेय, अवधेश कुमार शाक्य, रोहित पुंढीर, संजय उपाध्याय ने ताल ठोंकी है। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया। दरअसल, इस बार एल्डर कमेट और चुनाव कार्यकारिणी की ओर से चुनाव कार्यक्रम काफी संक्षिप्त रखा गया है। नामांकन के बाद बहुत अधिक समय नहीं है। ऐसे में प्रत्याशियों के लिए एक-एक दिन कीमती है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अजीत कुमार सिंह, जौय कुलश्रेष्ठ, शशांक यादव, उपाध्यक्ष के लिए गुरुदीप सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, राहुल यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतेंद्र सिंह राजपूत, विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए अमित कुमार और श्याम गुप्ता मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के 3 पद हैं। इन पर आशुतोष मिश्रा, कैलाश बाबू, नितिन चंद्रेश, रीना सिंह, रोहित शर्मा के बीच संघर्ष है। 14 अक्तूबर का दिन नाम वापसी के लिए तय है। सभी की निगाहें टिकी हैं कि किसके पक्ष में किसका नाम वापस होगा या नहीं।