फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar elections begin today, nomination process to continue for two days

Etah News: बार चुनाव का आज से घमासान, दो दिन चलेगी नामांकन प्रक्रिया

Mon, 12 Jan 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bar elections begin today, nomination process to continue for two days
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से घमासान शुरू होगा। मंगलवार तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बार चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 जनवरी को किया जा चुका है। कुल 1133 सदस्य मतदाता के रूप में दर्ज किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार शाक्य ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों पर नामांकन प्रक्रिया 12 और 13 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के ऊपरी सभागार में यह प्रक्रिया होगी। 14 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां प्राप्त करने के बाद शाम 5 बजे तक जांच और निस्तारण किया जाएगा।

15 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 31 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ऊपरी सभागार में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे से मतगणना शुरू करा दी जाएगी जो अंतिम परिणाम तक अनवरत चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed