फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bar acociation election in etah

अध्यक्ष और महासचिव पद पर कांटे की टक्कर

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
bar acociation election in etah
बार एसोसिएशन चुनाव
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव पद को लेकर शनिवार को अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान प्रत्याशियों में उत्साह देखा गया, वहीं अधिवक्ता मतदाताओं ने भी जोश के साथ मत का प्रयोग किया। चुनाव में एक वृद्ध अधिवक्ता भी अपना वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन


बता दें कि अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह पुंढीर, रामेश्वर प्रसाद पचौरी, सत्येंद्र पाल सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदयराज सिंह सोलंकी, राजवर्धन विसारिया और महासचिव पद पर अविनेश कुमार वर्मा, उदयवीर सिंह, योगेश कुमार सक्सेना, राकेश यादव और संजय मैदान में हैं। बाकी शेष पदों पर पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के समर्थन में समर्थक सुबह से कलक्ट्रेट पहुंचकर उत्साह बढ़ाने में लगे थे। महासचिव रेशपाल सिंह राठौर ने बताया कि 1044 मतदाताओं में से 937 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 107 ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक दूसरे राउंड की मतगणना जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 9.30 बजे पांचवें राउंड की मतगणना तक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामेश्वर प्रसाद पचौरी को 223 और सतेंद्र पाल सिंह 217 मत पाकर दूसरे स्थान पर कांटे की टक्कर दे रहे थे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजवर्धन बिसारिया को चौथे राउंड तक 219 और उदयराज सिंह सोलंकी 166 मत लेकर दूसरे स्थान पर जमे थे। वहीं सबसे रोचक मुकाबला चौथे राउंड तक महासचिव पद पर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed