{"_id":"24cf20ad4673122524945892eae78294","slug":"bank-robbery-attempt-by-nkb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक की शाखा में नकब लगाकर चोरी की कोशिश की गई। दूसरी ओर स्कार्पियो का शीशा तोड़कर चोर मोबाइल फोेन ले गए। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
कसबा व थाना जैथरा स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा है। बताते हैं कि बैंक शाखा काफी असुरक्षित जगह पर है। साथ ही बैंक में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। 25 जनवरी की रात चोर नकब लगाकर बैंक में अंदर घुस आए। गैस कटर से तिजोरी काटने की कोशिश की। 26 जनवरी की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो थाना पुलिस व शाखा प्रबंधक को सूचना दी। मौके पर पुलिस व शाखा प्रबंधक पहुंच गए। बैंक में अंदर जाकर देखने पर सभी सामान सुरक्षित मिला। बता दें कि इससे पहले भी बैंक में चोरी का प्रयास हो चुका है। थानाध्यक्ष का कहना है कि बैंक असुरक्षित जगह पर है। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, कोतवाली नगर के मोहल्ला पुरानी लहसुन मंडी निवासी सुरजीत वर्मा की स्कार्पियो गाड़ी सोमवार को रामदरबार के सामने खड़ी थी। अज्ञात चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।