Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bajrang Dal workers angry over not finding a caretaker in the cowshed

Etah News: गोशाला में केयर टेकर नहीं मिलने पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता

Sun, 21 Dec 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers angry over not finding a caretaker in the cowshed
जलेसर। क्षेत्र के गांव जमालपुर की गोशाला में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। केयर टेकर न मिलने और गोवंश की दुर्दशा को देख भड़क गए। सिर्फ दुधारू गायों की सेवा पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला संयोजक आकाश गुप्ता ने बताया कि गोशाला में गोवंश की सेवा के लिए तीन केयर टेकर की तैनाती है लेकिन एक भी केयर टेकर गोशाला में मौजूद नहीं मिला। तीन छोटे बच्चे गोशाला में खेल रहे थे जो केयर टेकर के परिवार से थे। गोशाला में मौजूद पशुओं में 80 प्रतिशत की टैगिंग नहीं थी। गोशाला में सिर्फ दुधारू गाय की देखभाल की जा रही है। अन्य पशुओं को ठीक तरह से चारा भी नहीं दिया जा रहा था। गोवंश की वास्तविक संख्या और उनकी देखरेख में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला विद्यार्थी प्रमुख लकी मल्होत्रा, ललित वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed