फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   baaba bheemasen ke mandir mein pooja ko umadee bheed

बाबा भीमसेन के मंदिर में पूजा को उमड़ी भीड़

Tue, 21 Mar 2017 11:41 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 21 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
baaba bheemasen ke mandir mein pooja ko umadee bheed
बाबा भीमसेन मेले में अखाड़े के कलाकार - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बाबा भीमसेन के मंदिर नदरई पर लगने वाले मेले में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान छोटे शिशुओं की जात कराई गई। वहीं काली के अखाड़ों के प्रदर्शन ने भी लोगों को रोमांचित किया। महिलाओं, बच्चों ने मेले का लुफ्त उठाया।
भीमसेन मंदिर पर बच्चों को जात कराने एवं और मेले के आयोजन की बहुत पुरानी पंरपरा है। मेला प्रतिवर्ष होली के बाद के पहले मंगल को होता है। मेले में भोर से भी पूजा, अर्चना एवं जात के लिए भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने खेल खिलौने, चरख, झूले का मजा लिया। खान-पान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पास ही काली के अखाड़े प्रदर्शन कर रहे थे। ढोल ताशों की धुन पर कलाकार का प्रदर्शन देख लोग रोमांचित रहे। वहीं मेले में आए भक्तों के लिए गौरी शंकर तिवारी और रीता तिवारी ने व्यवस्थाएं की थी। बताया कि मंदिर का कुछ समय पहले जीर्णोद्धार कराया गया है।
विज्ञापन


चौरासीमन का घंटा करता है आकर्षित
 भीमसेन के मंदिर का चौरासीमन का घंटा प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। करीब 250 वर्ष पूर्व बाबा भीमसेन ने अंग्रेजी फौज के साथ युद्ध करते हुए वर्मा से जीता था। अंग्रेजी फौज के अधिकारियों ने बाबा को जीत के इनाम के तौर पर जीता हुआ घंटा और चौबीस गांव की जिम्मेदारी दी थी। बाबा ने मंदिर में इस घंटे की स्थापना कर दी। उसी समय से बच्चों को बलशाली बनाने के लिए यहां जात कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed