फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   B J P leader, disttrict precident, etah

सभी को साथ लेकर पार्टी के संकल्प को पूरा करेंगे- संदीप

Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
B J P leader, disttrict precident, etah
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप जैन का स्वागत करते कार्यकर्ता। - संवाद - फोटो : ETAH
एटा। संदीप जैन के भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनने लोगों में उत्साह है। उनके स्वागत समारोह हो रहे हैं। शनिवार को जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय, सांसद आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में निर्वतमान जिलाध्यक्ष, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि उनका लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के संकल्प व लक्ष्यों को पूरा करना है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में वे इसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के लिए समर्पित जैन बीते ढाई दशक से सार्वजनिक जीवन में हैं। जिला महामंत्री सचिन उपाध्याय व पंकज चौहान आदि मौजूद रहे। शांति नगर स्थित सांसद आवास पर हुए समारोह में विधायक वीरेंद्र वर्मा, सुशील गुप्ता, अग्रिम जैन, सत्येंद्र राठौर, राजीव गुप्ता, अनिल यादव, विनीत भारद्वाज, टिन्नी यादव, कौशिक राजपूत आदि प्रमुख हैं। गौरव शाह सिसौदिया, सभासद मनीष जैन, बृजेश गुप्ता सभासद, अनुज जैन, नरेंद्र गिहार ने भी जैन को माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन

25 वर्ष से पार्टी में हैं सक्रिय
बीकॉम एलएलबी शिक्षित जैन संघ स्वयंसेवक के साथ पेशे से अधिवक्ता भी हैं। पार्टी से तीन दशक से जुड़े जैन 25 वर्ष से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे हैं। 1994 में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष से सक्रिय राजनीति में आए जैन 1997-2003 तक भाजपा के नगर अध्यक्ष, 2005 में विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, 2009 से 2012 तक जिला कोषाध्यक्ष एवं 2012 से अब तक जिला महामंत्री के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जताई खुशी
राजा का रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह आचार्य, राजेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, आशुतोष तिवारी, लोकेश शुक्ला, आयुष गुप्ता, राकेश सिंह आदि , अर्जुन सिंह, उदय सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने खुशी जताई। अलीगंज में पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, चेयरमैन बृजेश गुप्ता, आमोद आर्या, दिनेश चन्द्र गुप्ता, सूर्यकान्त गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के अशरफ अली, राघवेन्द्र गुप्ता, विकास गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

जैन समाज ने दी बधाई
निधौली कलां में जैन समाज की बैठक में किसी जैन को जिले का नेतृत्व मिलने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। महीपाल जैन ने कहा कि संदीप के नेतृत्व में समाज ही नहीं पूरी भाजपा एकजुट रहेगी। मुन्नालाल जैन, मोहन जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, प्रवीन जैन, कमलेश जैन, बन्टू जैन, प्रिंस जैन, संजीव जैन, बॉबी जैन आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed