{"_id":"65107c753513b6d788026eba","slug":"ayushman-cards-will-be-made-for-ration-card-holders-card-holders-with-6-or-more-units-will-get-benefits-etah-news-c-163-1-sagr1016-5817-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राशन कार्डधारकों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, 6 या इससे अधिक यूनिट वाले कार्डधारकों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राशन कार्डधारकों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, 6 या इससे अधिक यूनिट वाले कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज(एटा)। अब तक अंत्योदय कार्डधारकों को ही आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा था। अब पात्र गृहस्थी कार्डधारक भी इसका लाभ उठा सकेंगे। 6 या इससे अधिक यूनिट वाले कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसे लेकर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने कोटा डीलरों को निर्देश जारी किए हैं।
तहसील सभागार में बैठक के दौरान पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि योजना से लोगों को मिल रहे लाभ और सहूलियतें देखते हुए पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को भी सम्मिलित किया जा रहा है। कार्डधारक को निर्धारित निजी अस्पतालों में हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। कोटा डीलर पात्र लोगों के कार्ड बनवाएं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने कोटा डीलरों को निर्देश दिए कि वह अपना फूड लाइसेंस बनवा लें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अश्वनी मित्तल ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए लोग सरकारी अस्पताल, जनसेवा केंद्र या एप के माध्यम से कार्ड बनवा सकते हैं। पूर्ति निरीक्षक धारणा चौहान, गंगाराम सहित कोटा डीलर मौजूद रहे।