फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Awaiting curing the sick, in the line of banks Timardar

इलाज के इंतजार में बीमार, बैंकों की कतार में तीमारदार

Thu, 24 Nov 2016 11:51 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 24 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Awaiting curing the sick, in the line of banks Timardar
इलाज के इंतजार में बीमार, बैंकों की कतार में तीमारदार - फोटो : Amar Ujala
नोटबंदी की मार ने बीमारों की समस्याएं और बढ़ा दी हैं। लोग अस्पतालों में इलाज के लिए इंतजार में प़ड़े हैं। वहीं तीमारदार बैंक-दर बैंक भटक रहे हैं। नकदी के अभाव में उन्हें इलाज के लिए पर्याप्त धन नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों की स्थिति जगजाहिर हैं। न तो पर्याप्त दवाएं हैं और न ही चिकित्सक। इससे लोग निजी चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए जाने को मजबूर हैं। पर, वहां पांच सौ और 1000 रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। इससे बीमारों को दवा, इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनके परिवारीजन बैंकों की लंबी कतारों में लगे हैं। इसके बाद भी हाथ में इलाज के लिए पर्याप्त रूपये नहीं मिल पा रहे हैं। कई बैंकों में तो कैश खत्म के चलते उनकी दिक्कतें और बढ़ रही हैं। गांव खितौली निवासी फारूख खां, मोहल्ला झंडापीर निवासी मुनीसा बेगम आदि बीमार होने के बाद भी इलाज नहीं करा पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खितौली निवासी वृद्धा बिटोला देवी (80) ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित है । दवा के लिए खाते से पैसा निकालने के लिए एक सप्ताह से बैंक की लाइनों में लगती हैं। पर, पैसा नहीं मिल पा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed