एटा। अवागढ़ में मुस्तफाबाद मार्ग स्थित सीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट चल रहा है। मंगलवार को एसएस पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद की बालक कबड्डी टीम तथा बालिका खो-खो टीम का मुकाबला सीपीएस स्कूल के बीच हुआ। अवागढ़ की टीमों ने दोनों ही मुकाबले जीतकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। रेफरी संजेश कुमार, नीरज कुमार थे। प्रधानाचार्य डॉ शिवानी यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वह खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभा करें। इस दौरान इंजीनियर अनुराग यादव टिल्लू, अंबरीश शास्त्री, निमित जैन, कमल, संध्या वर्मा, साहिल, अंजलि राघव, यशपाल गर्ग आदि मौजूद थे।