फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avoid eating outside, it will make you sick

Etah News: बाहर के खाने से कर लें तौबा, बना देगा बीमार

Sun, 21 Apr 2024 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Avoid eating outside, it will make you sick
एटा। बाहर का खाना बिना सोचे-समझे खा रहे हैं तो अब तौबा कर लीजिए। मौसम बीमार करने वाला आ गया है। बीमारी पेट से संबंधित हैं, जो गड़बड़ खानपान की वजह से हो रही हैं। मेडिकल काॅलेज में रोजाना ही 60-70 पेट रोगी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पेट दर्द, जी मितलाना, बदहजमी, गैस और दस्त की समस्याएं इस समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं। दरअसल, गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया अधिक सक्रिय होते हैं और खाद्य पदार्थों के जल्दी खराब होने का खतरा हो जाता है। बाहर के भोजन में अधिक सफाई और सावधानी नहीं बरती जाती है तो यह बीमारी की वजह बन जाता है। कई बार तो कटे रखे फल, सलाद भी मुसीबत की वजह बन जाते हैं। तापमान कम होने पर इस तरह के खतरे नहीं थे और लोग बिना विचार किए कुछ भी खा रहे थे, लेकिन अब लापरवाही बरतते ही बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग में डॉ. अनुराग बताते हैं कि गर्मी में तला, मिर्च-मसाले वाला तथा बाहर का खाना पेट के रोगों का खतरा बढ़ा देता है। अक्सर बाहर के खाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। चाट-पकौड़े, फास्ट फूड से विशेष परहेज करने की जरूरत है। भोजन के साथ ही पानी का भी ध्यान रखें। जगह-जगह का दूषित पानी भी बीमार कर सकता है। बेहतर है कि इन दिनों घर पर ही सफाई के साथ सादा भोजन बनाकर खाएं। खाने में हरी सब्जियों व सलाद की मात्रा अधिक रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed