फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Avagdh police stationed off the market

अवागढ़ में पुलिस तैनात, बाजार बंद

Sun, 09 Aug 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 09 Aug 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
 Avagdh police stationed off the market
कस्बा में जर्जर तार बदलने को लेकर शनिवार को हुए बवाल के बाद दूसरे दिन रविवार को भी कस्बा के बाजार बंद रहे। इस दौरान चेयरमैन पक्ष के लोगों की गोपाल जी मंदिर में हुई बैठक में माहौल खराब न हो इसे देखते हुए सीओ जलेसर, कई थानों का फोर्स और क्यूआरटी तैनात है। चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स गश्त कर रहा है। दोपहर बाद कस्बा पहुंचे एसडीएम संदीप गुप्ता, सीओ को चेयरमैन पक्ष की ओर से ज्ञापन दिया गया। इसमें चेयरमैन पर कातिलाना हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तार न होने पर सोमवार से क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला बनियान में काफी समय से पड़े जर्जर तारों को बदलने के लिए शनिवार की सुबह नौ बजे बिजली विभाग की टीम पहुंची, तभी मोहल्ले के ही नंदन अग्रवाल, पप्पू यादव के बीच तारों को बदलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर चेयरमैन महेशपाल सिंह के पहुंचने के बाद मामला और बढ़ गया। वहीं पथराव और फायरिंग हुई। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। दोनों ही पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाजार भी बंद हो गया था। पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर रविवार को भी कस्बा का बाजार बंद रहा। सुबह 10 बजे गोपाल जी मंदिर में चेयरमैन पक्ष के लोगों की बैठक हुई। जिसमें विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस-प्रशासन से की गई। इधर, कस्बा में जगह-जगह पुलिस फोर्स और क्यूआरटी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। बाद में कस्बा पहुंचे एसडीएम संदीप गुप्ता सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह को चेयरमैन पक्ष की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुबेर सिंह, चेयरमैन महेशपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह टुल्लन, राजेश सरानी, राजेश वाष्र्णेय, विनीत गोयल, गणेश गोयल, नंदन गोयल, चमन गोयल, लाखन सिंह, डब्बू ठाकुर, सुनीत जैन सभासद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झूठा मुकदमा दर्ज हुआ, लें वापस
चेयरमैन पक्ष की ओर से एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की चेयरमैन पर कातिलाना हमला करने वाले नामजद आरोपियों पप्पू यादव, किशनवीर, लालता प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य नरेशपाल सिंह यादव कोष तत्काल गिरफ्तार किया जाए। नगरपंचायत अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर जो झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है उसे वापस लिया जाए। यदि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को सुबह से ही मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर के पास क्रमिक अनशन होगा।


बाजार बंद का किया आह्वान
सुबह से दोपहर दो बजे तक कस्बा का बाजार बंद रहा, जबकि दोपहर बाद कुछ दुकानें खुल गईं, लेकिन बारहद्वारी से लेकर रोडवेज तिराहा स्थित पुलिया तक बाजार बंद था। दूसरी ओर पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। इससे पहले चेयरमैन पक्ष के लोगों ने सुबह कस्बे में घूमकर व्यापारियों से बाजार को बंद रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed