{"_id":"63f02e876a68357367ebcbd919bac5a3","slug":"avagdh-going-off-the-market-stressful-situation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा अवागढ़ का बाजार, तनावपूर्ण स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा अवागढ़ का बाजार, तनावपूर्ण स्थिति
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sat, 30 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेनदेन को लेकर शुक्रवार शाम हुए बवाल के बाद शनिवार को कस्बा के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। कस्बा में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस-पीएसी ने दिनभर फ्लैग मार्च किया और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। एसडीएम, सीओ जलेसर स्थिति पर नजर रखे हैं। वहीं व्यापारियों में आक्रोश है। दूसरी ओर, घटना को लेकर एक पक्ष ने 18 नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में घायल हुए दो में से एक को जिला अस्पताल, दूसरे को आगरा रेफर किया है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
मोहल्ला खिड़की निवासी योगेश कुमार की मेन बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है, जबकि मोहल्ला बोहरान निवासी विनोद कांत गोयल का एटा रोड पर ट्रांसपोर्ट का काम है। मंगाए गए सामान की बिल्टी के पैसे न देने पर चार दिन पहले योगेश ने विनोद कांत के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। इसके चलते शुक्रवार की सायं कस्बा का माहौल बिगड़ गया था।
दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे और जमकर पथराव व फायरिंग हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हुए थे, जिसमें प्रवीन प्रताप सिंह को जिला अस्पताल व विनयकांत गोयल को आगरा रेफर किया है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार को कस्बा का बाजार बंद रहा। सुबह से शाम तक एक भी दुकान नहीं खुली। लोग सामान को भी तरस गए। हालांकि सायं के समय कुछ दुकानों के शटर खुल गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर, कस्बा में तनाव को देखते हुए कस्बा में जलेसर सर्किल का पुलिस फोर्स व एक ट्रक पीएसी बल तैनात है। पुलिस-पीएसी ने कोई अप्रिय घटना न हो, फ्लैग मार्च किया और जगह-जगह तैनात है। एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता, सीओ कल्यान सिंह कस्बा में डेरा जमाए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। घटना को लेकर योगेश पक्ष की ओर से व्यापारी सुभाष गुप्ता, ओम स्वरूप, दिनेश, ब्रजेश गुप्ता, अभिषेक, विवेक, देवेंद्र सहित 18 नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
अफवाहों का बाजार रहा गर्म
दोनों पक्षों की गोपनीय बैठक चल रही हैं। वहीं अफवाहों का बाजार भी दिनभर गर्म रहा। कभी हल्ला हुआ कि व्यापारी पक्ष के लोग एक जगह एकत्रित हो रहे हैं, कहीं फिर से बवाल न हो जाए। दूसरा पक्ष भी तैयारी कर रहा है, लेेकिन ऐसा कुछ नहीं था, केवल अफवाह मात्र थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स देख लोग भी सहमे नजर आए।
एसओ से हुई नोकझोंक
सुबह जब व्यापारी बाजार में घूम-घूमकर दुकानें बंद करने का आह्वान कर रहे थे, तभी कोतवाली प्रभारी अखाड़ा चौराहा पर पहुंच गए और बोले, बाजार शांतिपूर्वक बंद कराएं, किसी से जोर जबरदस्ती न करें। इस पर व्यापारी नेताओं से उनकी नोकझोंक भी हो गई। बाद में वह वहां से निकल लिए।
- पहले व्यापारी कोतवाली में आकर एफआईआर दर्ज कराएं, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कस्बा की शांति व्यवस्था को बिगडने नहीं दिया जाएगा।
- संदीप गुप्ता, एसडीएम जलेसर