{"_id":"6a3ecaca685d3138f2055ab7","slug":"auto-rickshaw-hit-by-tractor-on-highway-woman-dies-etah-news-c-174-1-sagr1036-161887-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आया ऑटो रिक्शा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आया ऑटो रिक्शा, महिला की मौत
Sat, 27 Jun 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुरावली। जीटी रोड हाईवे पर शुक्रवार दोपहर कृषि मंडी के पास ट्रैक्टर ने ऑटो रिक्शा को चपेट में ले लिया, हादसे में ऑटो सवार जनपद एटा निवासी महिला की मौत हो गई। महिला भाई के साथ मायके जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद एटा के सकीट निवासी 35 वर्षीय शकुंतला देवी शुक्रवार को भाई विजय सिंह के साथ मायके गांव किन्हावर थाना बिछवां जा रही थीं, वह भाई के साथ ऑटो में बैठी थीं, थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर कृषि मंडी के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लाेगों ने ऑटो से महिला व भाई को बाहर निकाला, मगर तब तक शकुंतला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने मोर्चरी भेजा। हादसे के दौरान चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।