फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   August Revolution: British courage broke with Salt Satyagraha

अगस्त क्रांति: नमक सत्याग्रह से तोड़ दी अंग्रेजों की हिम्मत

Thu, 12 Aug 2021 05:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
August Revolution: British courage broke with Salt Satyagraha
एटा। नमक सत्याग्रह के दौरान एटा के सत्याग्रही होतीलाल दास, गोपाल दत्त पाराशर, मानपाल गुप्ता सहित तमाम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे जिले में इसने बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। सत्याग्रह की ताकत और सत्याग्रहियों की बढ़ती संख्या देख अंग्रेजों की हिम्मत टूटने लगी थी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राकेश मधुकर बताते हैं कि कई पुस्तकों और गजट में एटा में हुए उस समय के आंदोलन की घटनाओं का जिक्र किया गया। नमक उस समय कासगंज-एटा में ही शामिल था और नमक सत्याग्रह का केंद्र रहा था। एटा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वहां पहुंचकर रणनीति बनाते थे। आंदोलन के जरिए होतीलाल दास, गोपाल दत्त पाराशर, मानपाल गुप्ता ने बड़ा जनसमूह खड़ा कर दिया था, जो अंग्रेजों की पुरजोर खिलाफत कर रहा था। इसे देखते हुए अंग्रेज चिंतित हो उठे।
विज्ञापन

आंदोलन को कमजोर करने के लिए इन तीनों ही स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक साल की कैद की सजा दी गई। वह बताते हैं कि महिलाओं की भूमिका भी कम नहीं रही थी। मोहनपुर गांव की गंगादेवी पाराशर, मायादेवी, महारानी देवी, जलेसर की फूलमती, चंद्रकिशोरी, प्रेमवती गुप्ता आदि महिलाओं ने अपनी हुंकार से अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए थे। नारी शक्ति ने अपने त्याग, बलिदान से राष्ट्रधर्म का पालन करने का कीर्तिमान स्थापित किया। जिसकी गवाही इतिहास हमेशा ही देता रहेगा। डॉ. मधुकर बताते हैं कि बेरहम अंग्रेजी हुकूमत ने महिलाओं के दमन में भी कोई कसर नहीं रखी। इन स्वतंत्रता सेनानियों को भी कष्ट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed