फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Audacity: Thieves broke three gates, cut two nets and entered the bank

दुस्साहस : तीन गेट तोड़े, दो जाल काटकर बैंक में घुसे चोर

Wed, 17 Jan 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jan 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Audacity: Thieves broke three gates, cut two nets and entered the bank
एटा। बदमाशों ने मंगलवार रात दुस्साहसिक और पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण वारदात को अंजाम दिया। शहर के बीचोंबीच ठंडी सड़क स्थित एसबीआई में चोरी की कोशिश की गई। इस भवन में तीन गेट तोड़ डाले और दो जाल काट दिए, लेकिन बैंक के लॉकरों के ताले नहीं तोड़ सके, जिससे नकदी सुरक्षित बच गई। एक बदमाश सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। जिसकी पहचान और तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की ठंडी सड़क स्थित शाखा के तीन मंजिला भवन में बदमाश रात के समय किसी तरह छत पर पहुंचे। जहां लगा जाल काटकर तीसरी मंजिला पर खाली फ्लोर में उतरे। जीने का गेट तोड़कर नीचे आए। इसके नीचे एसबीआई का ही बीमा कार्यालय है। इसमें जीने पर लगी स्टील ग्रिल गेट को तोड़कर प्रवेश किया। लगा हुआ एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद वॉशरूम के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। यहां लगे वेंटीलेशन जाल को काटकर रस्सी से नीचे उतरे। जो सीधे एसबीआई शाखा के वॉशरूम में खुलता है।
विज्ञापन

बैंक परिसर में पहुंचकर सबसे पहले यूपीएस को बंद किया। जिससे सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाएं। हथोड़े से लॉकर तोड़ने का प्रयास किया मगर कामयाब नहीं हो सके। जबकि परिसर में रखे एक बक्से का ताला तोड़ लिया। इसमें बैंक की सुरक्षा के लिए दुनाली बंदूक रखी थी। इसे ले जाकर छत पर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्वीपर के साथ शाखा प्रबंधक ब्रजमोहन पचौरी ने बैंक का शटर उठवाया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया व छत से रस्सी लटकती नजर आई। जिस पर उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई। शाखा प्रबंधक ने फौरन इसकी सूचना पुलिस और बैंक के स्टाफ को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद कैश का मिलान कराया गया जो दुरुस्त मिला। डॉग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीमों ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
---------
फुटेज में दिख रहा बदमाश
एसबीआई की शाखा में चोरी करने के प्रयास में घुसे चोर ने काले कपड़े पहन रखे थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि बदमाश अंदर अकेला ही था। हालांकि बैंक में घुसने के बाद बदमाश ने एक कैमरा तोड़ने के साथ ही बैंक में लगे यूपीएस को बंद कर दिया। जिससे बैंक की पावर सप्लाई बंद हो गई और आगे की घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि बदमाशों की संख्या अधिक हो सकती है। फुटेज के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।
----------
ग्राहकों को उठानी पड़ी परेशानी
बैंक में घटना के बाद बुधवार को लेन-देन का काम नहीं हो सका। जबकि अनजान ग्राहक सामान्य दिनों की तरह ही बैंक संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते रहे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि परिसर में मरम्मत का काम कराया जा रहा है, इसलिए बुधवार को मुख्य शाखा से ही सारे बैंकिंग कार्य किए गए हैं। बृहस्पतिवार को यहीं कार्य होंगे।

----------
बैंक की छत से रस्सी के सहारे अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश आया है। टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही बदमाश को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। - राजेश कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed