फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Atul Maheshwari Scholarship: Applications for students show enthusiasm

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: आवेदन के लिए दिखा विद्यार्थियों में उत्साह

Wed, 31 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 31 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship: Applications for students show enthusiasm
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: आवेदन के लिए दिखा विद्यार्थियों में उत्साह - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने को छात्र-छात्राओं ने आखिरी दिन जमकर आवेदन किए। स्कूल की कंप्यूटर लैब से लेकर साइबर कैफे में बच्चे आनलाइन आवेदन करते नजर आए। विद्यार्थियों में योजना से जुड़ने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। स्कूल संचालकों ने अपने स्तर से विद्यार्थियों से आवेदन भरवाए।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के जरिये सपनों को पूरा करने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के प्रति बुधवार को विद्यार्थियों में खासा क्रेज नजर आया। अमर उजाला फाउंडेशन यूपी बोर्ड और सीबीएसई के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने के बेहतर मौका देता है। हर साल अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के के तहत नौवीं और दसवीं के सफल विद्यार्थियों को 30-30 हजार और 11वीं-12वीं के सफल विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाता है, ताकि पढ़ाई जारी रख सकें। आनलाइन आवेदन के चलते बुधवार को छात्रों में उत्साह नजर आया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, ट्यूलिप पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स स्कूल में विद्यार्थियों ने जमकर आवेदन भरे। कमोेवेश यही हाल जैथरा, अलीगंज, राजा का रामपुर, जलेसर, अवागढ़, निधौलीकलां और सकीट क्षेत्र में दिखाई दिया। छात्रों को आवेदन कराने के लिए स्कूल प्रशासन ने भी सहयोग किया। ट्यूपिल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या बिंदु जैसवाल ने कहा अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना का विद्यार्थियों को बेस्रबी से इंतजार रहता है। इस बार विद्यार्थियों ने खूब आवेदन किए हैं। जिले के विद्यार्थी योजना से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed