फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attendant arrives at emergency with a snake along with the patient.

Etah News: मरीज के साथ सांप लेकर इमरजेंसी पहुंचा तीमारदार

Wed, 10 Jun 2026 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Attendant arrives at emergency with a snake along with the patient.
फोटो 34 जिला अस्पताल में भर्ती अन्नू और सांप दिखाता एक परिजन। संवाद
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला के परिजन महिला के साथ ही सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंच गए। परिजन ने थैले से सांप निकालकर दिखाया तो स्टाफ के लोग एक बार को घबरा गए। दूसरी तरफ महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरियाहार निवासी अन्नू (40) पत्नी रामनिवास बुधवार की दोपहर अपने घर पर थीं तभी उन्हें सांप ने काट लिया। सांप उनके पैर में लिपट गया। उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप को उनके पैर से हटाया सांप परिजन की ओर भागा तो परिजन ने उसे डंडे से मार दिया। इसके बाद परिजन अन्नू के साथ ही सांप को भी एक थैले में रखकर जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां अन्नू को सांप के काटने की जानकारी देते हुए अचानक थैले से सांप निकाल लिया। यह देखकर अस्पताल का स्टाफ घबरा गया। हालांकि बाद में बताया गया कि सांप मरा हुआ है। जिला अस्पताल में आधे घंटे तक उपचार के बाद जब अन्नू को कोई राहत नहीं मिली तो उसे गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed