{"_id":"5f85e4ff8ebc3e9b78182b01","slug":"attek-on-mother-and-dauther-etah-news-agr4635540102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉ-बेटी सहित चार को कुल्हाड़ी व भाला से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉ-बेटी सहित चार को कुल्हाड़ी व भाला से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
रिजोर के गांव मनसुख में मारपीट में हुई घायल माँ बेटी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मनसुख में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे नींव लगाने का विरोध करने पर मां-बेटी सहित चार लोगों को कुल्हाड़ी व भाला से हमला कर घायल कर दिया। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों से कुल्हाड़ी, भाला और बंदूक को बरामद किया गया है।
गांव मनसुख निवासी श्यामसुंदर पुत्र अनेक सिंह इनके भाई बच्चन सिंह, बहन सीता देवी और मां तेजवती पर मंगलवार की दोपहर गांव के ही हरविलास, श्रीनिवास व संतोष पुत्रगण हाकिम सिंह आदि ने कुल्हाड़ी, फावड़ा और भाला से हमला कर दिया। गांव में झगड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां-बेटी के सिर में चोर्टें आइं हैं जबकि बच्चन सिंह की पीठ में भाला घोंपा गया हैं और श्यामसुंदर को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया है।
घायल बच्चन सिंह का आरोप है कि नींव लगाने का विरोध करने पर हमला किया है। बताया कि हरविलास पुत्र हाकिम सिंह आदि ग्राम पंचायत की जमीन होने की बात कहकर मंगलवार को नींव लगाकर उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। विरोध करने पर हरविलास, श्रीनिवास व संतोष पुत्रगण हाकिम सिंह आदि ने कुल्हाड़ी, फावड़ा और भाला से हमला किया गया। आरोप है कि हाकिम सिंह ने लाइसेंस बंदूक से फायरिंग भी की है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर हाकिम सिंह और इसके पुत्र संतोष को गिरफ्तार कर लिया है, इनसे कुल्हाड़ी, भाला और बंदूक बरामद की गई है।

रिजोर के गांव मनसुख में मारपीट में हुई घायल माँ बेटी ।संवाद- फोटो : ETAH
विज्ञापन