फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Athletes will showcase their talents in the 69th annual sports competition starting today.

Etah News: 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता में आज से खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा प्रदर्शन

Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Athletes will showcase their talents in the 69th annual sports competition starting today.
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर ट्रैक तैयार करते प्रशिक्षक। संवाद
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ किया जाएगा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


मैदान में शुक्रवार को दौड़, लंबी कूंद, ऊंची कूद, भाला फेंक समेत अन्य खेलों के ट्रैक तैयार किए गए। इस काम में 18 माध्यमिक विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों को लगाया गया। इसमें करीब 80 विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। लेखा अनुभाग की ओर से प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की उम्र पर विवाद निस्तारण के लिए एक तकनीकी टीम का गठन भी किया गया है। किसी भी खिलाड़ी की उम्र पर संदेह होने पर उसका बायोमीट्रिक कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की दीवार गिरने की वजह से बालिकाओं के रुकने की व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब बालिकाओं को प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में रोका जाएगा। वहीं बालक वर्ग में शीतलपुर, सकीट, निधौली कलां, मारहरा विकास खंड के प्रतिभागी छात्र श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रात्रि विश्राम करेंगे। अलीगंज, जैथरा, जलेसर, अवागढ़ विकासखंड के छात्रों को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed