फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   At 90, his spirit remains undimmed; Lakhpati Singh is setting out on the Kanwar pilgrimage to Bateshwar for the 21st time.

Etah News: उम्र 90 साल, जज्बा कायम, लखपति सिंह 21वीं बार कांवड़ लेकर जा रहे बटेश्वर

Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
At 90, his spirit remains undimmed; Lakhpati Singh is setting out on the Kanwar pilgrimage to Bateshwar for the 21st time.
21वीं कांवड़ लेकर गुजरते 90 वर्षीय लखपति सिंह। संवाद
एटा। कभी तेज धूप तो कभी छांव लेकिन आस्था के आगे मौसम की चुनौती भी फीकी पड़ रही है। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों के कदम लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसी आस्था की यात्रा में 90 वर्षीय लखपति सिंह कुशवाहा भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हैं। फिरोजाबाद के सिविल लाइंस निवासी लखपति सिंह इस बार 21वीं बार कांवड़ लेकर बटेश्वर धाम जा रहे हैं।
विज्ञापन


लखपति सिंह ने बताया कि वह इससे पहले तीन बार हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ लेकर जा चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी आस्था और उत्साह कम नहीं हुआ है। वह गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उनके लिए कांवड़ यात्रा केवल परंपरा नहीं बल्कि महादेव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के विदिशा से आईं सरोज देवी भी कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार सोरों जी से कांवड़ में गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम जा रहीं हैं। वहां पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगी। यात्रा को लेकर उनके चेहरे पर उत्साह और मन में महादेव के प्रति गहरी आस्था दिखाई दी। आगरा के बाह क्षेत्र के रैपुरा भदौरिया निवासी जगन्नाथ शर्मा लहरा घाट से गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सातवीं बार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इसी गांव के पवन भी अपने छोटे भाई के साथ कांवड़ में जल लेकर बटेश्वर धाम जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोरों, लहरा और कछला से लेकर आ रहे गंगाजल
सोरों जी, लहरा और कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये जिला मुख्यालय से होकर गुजर रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थों से मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। बारिश और धूप के बीच भी शिवभक्तों के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
--
50 बूथों पर 1100 पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा
एसएसपी डॉ. इलामारन ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य जिलों की ओर जाने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए 50 पुलिस बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर करीब 1100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्यकर्मियों की भी व्यवस्था की गई है। सभी क्षेत्राधिकारी, दोनों अपर पुलिस अधीक्षक और एसएसपी स्वयं लगातार कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुलिसकर्मी जगह-जगह कांवड़ियों को जलपान भी करा रहे हैं। फल और पेयजल के स्टॉल लगाकर शिवभक्तों की सेवा की जा रही है।

--
यह रहेगा रूट डायवर्जन
-आज कासगंज व आगरा मार्ग पर जाने वाले वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
- अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।
- अलीगढ़ व पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे।

- एटा से बदायूं व बरेली जाने वाले भारी वाहन ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजे जाएंगे।
- मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से अलीगढ़ भेजा जाएगा।

- कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे।
- शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी, हल्के एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।

- टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली जाएंगे।
- एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा।

--
रोडवेज बसों पर भी रहेगा प्रतिबंध

सोमवार शाम तक अलीगढ़-पिलुआ की ओर से आने वाली रोडवेज बसों का शहर में महाराणा प्रताप चौराहा रेलवे ओवरब्रिज से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मैनपुरी की ओर से आने वाली बसों को आरटीओ ओवरब्रिज से बाईपास होकर निकाला जाएगा। वहीं गंजडुंडवारा, अलीगंज और अमांपुर मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश किए बिना बाईपास से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed