Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Assistant professor returning after giving medicine to his mother died in a road accident

Etah News: मां को दवा दिलाकर लौट रहे असिस्टेंट प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत

Fri, 06 Sep 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor returning after giving medicine to his mother died in a road accident
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। वह अपनी मां को अलीगढ़ से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। मौत के बाद घर में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन

गांव सुजायतपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि हमारे छोटे भाई बृजमोहन बुधवार की शाम मां राजनश्री को अलीगढ़ से दवा दिलाने के बाद बाइक पर लौट रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

श्यामसुंदर ने बताया कि हम तीन भाई हैं। मैं गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता हूं। मुझसे छोटे हरिकांत दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। जबकि सबसे छोटे भाई बृजमोहन थे, जो नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आईटी (इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी) के असिस्टेंट प्रोफेसर थे। बुधवार को मां राजनश्री की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। तो उन्होंने कहा कि अलीगढ़ ले आओ, यहां अच्छे चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराएंगे। हम लोग मां को लेकर पहुंचे और नोएडा से बृजमोहन भी आ गए। उपचार के बाद मां को लेकर हम लोग गाड़ी से घर आ रहे थे। जबकि बृजमोहन अपनी बाइक से आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही बाकलपुर पर पहुंची, अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed