फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ashish, Rachna and Kashish gave the correct answers.

Etah News: आशीष, रचना व कशिश ने दिए सही जवाब

Fri, 12 Jan 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ashish, Rachna and Kashish gave the correct answers.
एटा। स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन एसडीके जूनियर हाईस्कूल सत्तारपुर में हुआ। इसमें यातायात पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में जिला यातायात प्रभारी अनिल वर्मा ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी दिया। राष्ट्रपति पुरस्कृत दयानंद श्रीवास्तव ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने की सलाह दी। सकारात्मक ऊर्जा के बारे में भी बताया। जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल ने माई भारत के वाॅलंटियर्स को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

यातायात से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आशीष, रचना, कशिश ने अच्छा प्रदर्शन किया। इनको पुरस्कार दिए गए। लेखाकार विशाल सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव, ग्राम प्रधान रामब्रेस, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हृदयेश कुमार, कौशलेस, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed