फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   As soon as Modi government is formed for the third time, firecrackers and sweets are distributed.

Etah News: तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही चले पटाखे, बंटी मिठाइयां

Sun, 09 Jun 2024 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
As soon as Modi government is formed for the third time, firecrackers and sweets are distributed.
एटा। रविवार को एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल अस्तित्व में आया। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो भाजपाइयों ने शहर से लेकर देहात तक जश्न मनाया। जमकर पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटी। जलेसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर में पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा श्रीराम मंडल के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा भटेले, वीरेंद्र वार्ष्णेय, मंडल महामंत्री प्रदीप महाजन, गजेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। वहीं, जीटी रोड स्थित ठंडी सड़क तिराहा पर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग खुशी मनाई। जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

जलेसर में तहसील मुख्यालय के सामने भाजपाइयों ने भंडारे के साथ साथ मिष्ठान वितरण भी किया। लोकेंद्र पाठक, गौरव वार्ष्णेय, मनोज बजरंगी, ओमप्रताप सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, विवेक जैन आदि मौजूद रहे। अलीगंज में मेन बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य, सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी, सूर्यकांत गुप्ता, राकेश कुमार स्वर्णकार, सुशील कुमार गुप्ता, मुन्ना बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे। मारहरा में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। जयहिंद प्रकाश गुप्ता, रामावतार गुप्ता, टीटू गुप्ता, निखिल गुप्ता, चेतन गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed