{"_id":"5de00b398ebc3e54c36d21a9","slug":"arp-etah-news-agr4175128125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरपी चयन के लिए फिर से रिक्त पदों के लिए होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरपी चयन के लिए फिर से रिक्त पदों के लिए होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में एबीआरसी पद को समाप्त कर एआरपी का चयन किया जा रहा है। एआरपी की लिखित परीक्षा के बाद वृहस्पतिवार को माइक्रो टीचिंग परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा में चयनित 34 में से 32 परीक्षार्थी शिक्षकों ने माइक्रो टीचिंग परीक्षा दी। दोपहर बाद परिणाम आया तो सभी उपस्थित परीक्षार्थी पास हो गए। इन्हें इंटरव्यू के लिए चयनित कर लिया गया। परीक्षा के बाद भी निर्धारित पदों के अनुसार परीक्षार्थी पूरे चयनित नहीं हो सका। इसलिए रिक्त रहने वाले पदों के लिए दोबारा परीक्षा होगी।
जिले में सात विकासखंड हैं। प्रत्येक विकासखंड के बीआरसी कार्यालय पर पांच एआरपी चयनित किए जाने हैं। पांच विषयों के एआरपी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। बीते दिनों हुई लिखित परीक्षा में कुल 49 परीक्षार्थी शिक्षकों में से मात्र 34 परीक्षार्थी ही पास हो सके।
वृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित माइक्रो टीचिंग परीक्षा में 34 में से मात्र 32 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। दो ने परीक्षा छोड़ दी। उपस्थित सभी परीक्षार्थियों में 16 परीक्षार्थी सिर्फ गणित विषय के ही थे। जबकि गणित विषय के मात्र सात एआरपी चयनित किए जाने हैं। 30 नवंबर कोचयनित शिक्षकों का इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
जिले को चाहिए 35 एआरपी
कासगंज। कुल 35 एआरपी जिले में चयनित किए जाने हैं। परीक्षा के बाद 32 परीक्षार्थी ही योग्य पाए गए हैं। उनमें भी कुछ विषयों के संख्या से अधिक एआरपी हैं। ऐसे में एआरपी के चयन के लिए शिक्षा विभाग फिर से परीक्षा का आयोजन करेगा।
शिक्षक संघ के विरोध के चलते कम हुए आवेदन
कासगंज। शिक्षक संघ प्रेरणा एप का विरोध कर रहा है। एआरपी के लिए आवेदन वहीं शिक्षक कर सकते हैं, जो प्रेरणा एप धारक हों। ऐसे में विरोध के चलते एआरपी के आवेदन कम हो सके।
आंकड़े पर नजर
- 30 नवंबर को होगा चयनित शिक्षकों का इंटरव्यू।
- 49 शिक्षकों ने पिछले दिनों दी थी लिखित परीक्षा।
विकास खंडवार होगा चयन
चयनित परीक्षार्थियों का इंटरव्यू निर्धारित तिथि में किया जाएगा। उसके बाद विकास खंडवार एआरपी का चयन किया जाएगा।
- आरसी मौर्या, जिला समन्वयक।