{"_id":"6a8b35142fb0130d110bb341","slug":"search-for-miscreants-in-maharajpur-robbery-case-intensified-four-teams-deployed-etah-news-c-163-1-eta1014-155449-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महाराजपुर लूटकांड में बदमाशों की तलाश तेज, चार टीमें जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महाराजपुर लूटकांड में बदमाशों की तलाश तेज, चार टीमें जुटीं
Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। गांव महाराजपुर में महिला और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई हैं। टीमें तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सबूतों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। वहीं अलीगंज सर्किल में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर में हुई वारदात के बाद एसएसपी व एएसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित किया। अब इन साक्ष्यों को तकनीकी जांच से जोड़कर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी इनपुट भी खंगाल रही है। इसके साथ ही बदमाशों के आने और वारदात के बाद जाने के संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें घटना से पहले और बाद में क्षेत्र में हुई संदिग्ध गतिविधियों का भी मिलान कर रहीं हैं। जांच में सामने आ रहे तथ्यों को आपस में जोड़कर लूट करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए थाना पुलिस, सर्विलांस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम समेत चार टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच कर रहीं हैं। तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले अन्य सबूतों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
लगातार घटनाओं से लोगों में बढ़ रही दहशत
अलीगंज सर्किल क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महाराजपुर में घर में घुसकर महिला और बच्चों को बंधक बनाने के बाद हुई लूट ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि महाराजपुर लूटकांड की जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।