फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another female pilgrim injured in the accident has succumbed to her injuries.

Etah News: हादसे में घायल एक और महिला श्रद्धालु ने दम तोड़ा

Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Another female pilgrim injured in the accident has succumbed to her injuries.
सकीट। मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को हुए हादसे में एक महिला कांवड़ श्रद्धालु ने सोमवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेरठ से महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में महिलाएं पूरे दिन बिलखती रहीं। इस हादसे में एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सेनाकलां गांव से 19 अगस्त को 35 श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए हरिद्धार गए थे। कावंड़ लेकर आते समय रास्ते में मेरठ जिले के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के टैंक चौराहे के पास उनके वाहन को हाईवे पर गुजर रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज बताई गई कि हादसे में गांव के चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। गाड़ी में एक दर्जन यात्री सवार थे, जो सभी घायल हो गए थे। हादसे में घायल कांवड़ महिला यात्री रंजना ने सोमवार की सुबह मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रंजना की मौत की खबर आते ही गांव में चीत्कार सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

इस हादसे गांव के अधिकांश परिवार प्रभावित हुए हैं। रविवार शाम को चंद्रपाल का शव आने पर अंतिम संस्कार किया गया था। घायलों का उपचार मेरठ में होने पर गांव के अधिकांश लोग उनके साथ हैं। इस हादसे से गांव के हर किसी के चेहरे पर मातमी छाई हुई है, सुनाई दे रही तो सिर्फ महिलाओं के बिलखने की आवाज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed