फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Army soldier kills wife and dumps body in canal; search underway.

Etah News: सेना के जवान ने पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंका, तलाश जारी

Thu, 23 Jul 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Army soldier kills wife and dumps body in canal; search underway.
सेना का जवान रविकांत व उसकी पत्नी सोनी। स्रोत परिजन
एटा। आगरा में कैंटीन घुमाने के बहाने मारहरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर काकामई बादामपुर निवासी सेना का जवान रमाकांत पत्नी सोनी को ले गया। रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव जाबड़ा के पास हजारा नहर में फेंक दिया। 6 जुलाई को उसने घटना की। इसमें उसका दोस्त अजय भी शामिल रहा। हत्या के बाद वह ड्यूटी पर जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) चल गया। एटा नगर कोतवाली पुलिस ने उसे जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर यहां ले आई। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। अब पुलिस उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाकर बृहस्पतिवार को पुलिस नहर में शव की तलाश में लगी रही।
विज्ञापन

मारहरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर काकामई बादामपुर निवासी रमाकांत सेना में जवान है। उसकी तैनाती पठान कोट में थी। पिछले महीने उसका तबादला जलपाईगुड़ी हो गया। वहां ज्वाइन करने से पहले वह 28 मई को 45 दिन की छुट्टी पर यहां आया था। पत्नी सोनी बच्चों की पढ़ाई के कारण निधौली रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल जूनियर विंग के पास किराए पर रहती थीं। बाद में बैनामा कराने का बहाना लगाकर उसने 15 दिन छुट्टी और बढ़वा ली। रमाकांत का पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी से तंग आकर वह 6 जुलाई को सोनी को आगरा कैंटीन घुमाने के बहाने ले गया। रास्ते में उसकी हत्या कर शव जाबड़ा हजारा नहर में फेंक दिया। घटना के बाद अजय और सोनी के मोबाइल ऑफ हो गए। बीच में रविकांत का मोबाइल ऑन हुआ। उस पर शक गहराया।
विज्ञापन

गांव मीठेपुर थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी सास सरोज ने 7 जुलाई को कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी। 8 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज हुई। जांच में संदेह गहराने के बाद 11 जुलाई को पति रमाकांत और उसके साथी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की छानबीन में हत्या के सुराग लगे। एटा पुलिस ने जलपाईगुड़ी स्थित सेना की यूनिट पहुंची। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर यहां ले आई। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आरोपी रविकांत ने बार-बार झगड़े के चलते पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की है। उसे जेल भेज दिया गया है। महिला का शव बरामद नहीं हुआ है। इसके लिए पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कार में की हत्या, मिले सुराग
आरोपी ने कार में ही पत्नी की हत्या की। इसके बाद शव फेंक दिया। उसकी कार से कई सुराग पुलिस को मिले हैं। कार का शीशा टूटा हुआ था। कांच भीतर बिखरा पड़ा था। महिला की टूटी हुई चूड़ियां भी कार में मिली हैं। कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

---

बच्चों को स्कूल छोड़ा, फिर ले गया पत्नी को साथ
मृतक की मां सरोज देवी के मुताबिक जनवरी 2015 में बेटी की शादी रमाकांत से हुई थी। 6 जुलाई की सुबह रमाकांत अपनी कार से दोनों बच्चों क्षितिज (10) और सताक्षी (5) को स्कूल छोड़कर आया। इसके बाद पत्नी सोनी यादव (33) को आगरा कैंट स्थित सेना की कैंटीन से सामान खरीदने की बात कहकर अपने साथ ले गया। शादी के बाद से ही वह सोनी के साथ मारपीट करता था। दोनों में अनबन रहती थी। घटना के बाद आरोपी जवान रविकांत पुलिस के पास नहीं पहुंचा। कुछ दिन इधर उधर धूमता रहा। यहां से वह पठानकोट गया। वहां से जलपाईगुड़ी चला गया। पत्नी लापता होने पर पुलिस से दूर भागने से उस पर शक गहराया और गिरफ्तार कर लिया गया।

---

सेना का जवान रविकांत व उसकी पत्नी सोनी। स्रोत परिजन

सेना का जवान रविकांत व उसकी पत्नी सोनी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed