{"_id":"69baec15a538c95ce2022246","slug":"area-panchayat-meeting-concluded-in-sakiet-development-plans-discussed-etah-news-c-163-1-eta1002-147881-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सकीट में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सकीट में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर की चर्चा
Wed, 18 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सकीट ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान सम्मानित करते लोग। संवाद
सकीट। सकीट ब्लॉक के सभागार में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पायल यादव ने की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की कार्यवाही की जानकारी दी और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की।
बैठक में पशुपालन, सहकारिता, कृषि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मनरेगा, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त योजनाओं, निःशुल्क बोरिंग, स्वच्छ शौचालय निर्माण, पोषण वाटिका, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार प्रगति और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य करने और विकास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विक्रांत यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत यादव, खंड विकास अधिकारी उमेश अग्रवाल, एमओआईसी डॉ. मनोज कुमार, एडीओ पंचायत नवनीत कुमार, एडीओ कृषि अजयवीर सिंह, एडीओ आईएसबी ग्रीष कुमार, एडीओ समाज कल्याण प्रयांशु वर्मा, लेखाकार आयुष सिंह व ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।