फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Arbitrary: FIR registered, yet full responsibility of the panel

मनमानी: एफआईआर दर्ज, फिर भी पटल की पूरी जिम्मेदारी

Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary: FIR registered, yet full responsibility of the panel
एटा। नगर पालिका के संपत्ति लिपिक पर एक फाइल गायब करने के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद पालिका ने बाबू का निलंबन तो दूर पटल तक नहीं बदला। वह वर्तमान में भी पटल की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में कई बाबू के नियम विरुद्ध काम करने की शिकायतें हैं। संपत्ति लिपिक यशवीर यादव पर एक फाइल गायब करने के मामले में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देश पर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने 17 जुलाई को कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद कुछ दिन संपत्ति लिपिक कार्यालय में नहीं आया। लेकिन एक सप्ताह बाद फिर काम करने लगा। एफआई दर्ज होने के बावजूद पालिका ने लिपिक पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की। लिपिक दो माह से अधिक समय से कार्यालय में काम कर रहा है। ईओ ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पालिकाध्यक्ष को पत्र भी लिखा था। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत और निराधार तथ्यों के आधार पर संपत्ति लिपिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके चलते विभागीय कार्रवाई नहीं की गई।
- मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed