{"_id":"66b7a042eca595542e0a56ac","slug":"applications-for-one-and-a-half-times-the-number-of-seats-fight-for-admission-etah-news-c-163-1-sagr1016-121126-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीटों से डेढ़ गुना आवेदन, प्रवेश के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीटों से डेढ़ गुना आवेदन, प्रवेश के लिए मारामारी
Sat, 10 Aug 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेक इन इंडिया के दौर को युवा भी अच्छी तरह समझ रहे हैं। ऐसे में हुनर निखारने के लिए आईटीआई में पढ़ने की ललक बढ़ी है। इस सत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए सीटों से करीब डेढ़ गुने आवेदन आए। इसके चलते मेरिट बनाई गई। ये सूची शनिवार को जारी कर दी गई।
जिले में दो राजकीय और 24 निजी आईटीआई संचालित हैं। कासगंज रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 520 सीटें हैं और 15 ट्रेड संचालित की जा रही हैं। जलेसर में स्थित राजकीय आईटीआई में 320 सीट हैं और 12 ट्रेड संचालित हैं। निजी आईटीआई की सीटों को जोड़ लें तो जिले में करीब दो हजार सीटों पर प्रवेश होना है। प्रवेश के लिए योग्यता 10वीं या 12वीं पास होती है। पिछले महीने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू की गई जो 4 अगस्त तक चली। आवेदन करीब 3000 आए। शनिवार को मेरिट सूची जारी होने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
करीब तीन हजार ऑनलाइन आवेदन मिले थे। मेरिट सूची जारी हो गई हैं। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई