{"_id":"5732126b4f1c1b9164919ae6","slug":"antim-din-chunaavee-traik-par-josh-ke-saath-daudaee-saikil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन चुनावी ट्रैक पर जोश के साथ दौड़ाई साइकिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन चुनावी ट्रैक पर जोश के साथ दौड़ाई साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 10 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जन-जन के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच विकास की सोच है। उन्होंने उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश के कौने-कौने में लोकप्रिय हुई है। हर कोई पार्टी के कार्यों की सराहना कर रहा है।
राज्यमंत्री सोरों गेट पर साइकिल रैली के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, उमंग देखकर प्रसन्नता हो रही है। कार्यकर्ताओं का यह जोश ही पार्टी की रीढ़ है और फिर से पार्टी सरकार बनाकर सत्ता में आएगी। सपा जिलाध्यक्ष देेवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सपा सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य प्रदेश में किए है उसका परिणाम है कि पूरा प्रदेश सपा के साथ है। साइकिल रैली सरर्कुलर रोड उर्मिला कोल्ड स्टोर से शुरू हुई। सड़कों पर दूर-दूर तक लाल टोपी लगाए सपा कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। सोरों गेट पर रैली का समापन हुआ। साइकिल रैली के दौरान महाराज सिंह बघेल, रघुनाथ सिंह यादव, राजवीर साहू, मोहम्मद फारुख, अजेंट सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, अख्तर पठान, सौरभ यादव, सतेंद्र आर्य, मास्टर यादव, हरिओम शर्मा, कमल सिंह प्रधान, देवेंद्र राजपूत, सत्यपाल यादव, मनोज यादव, शादाब हुसैन, वीके राजपूत, ब्रज नंदन गुप्ता, फईमुद्दीन, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मनोज यादव, पुष्पेंद्र यादव, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।
सहावर। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास कराया है। जनता को पानी, बिजली, सड़क एवं सुरक्षा मुहैया कराई है। विकास के बल पर सरकार फिर से सत्ता में आएगी और विकास कार्यों को जारी रखेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी कौसर हमीद खां ने कहा कि गांव-गांव पहुंचने वाली साइकिल रैली के द्वारा लोगों को पार्टी की उपलब्धियां बताई गई है। साइकिल यात्रा बनूपुरा, बारानगर, अमांपुर, बीनपुर कला, फरौली, खितौली, सैंती रामपुर अमिरसा, रामनगर, इतवारपुर से होकर कस्बा सहावर पहुंची । कस्बा के सोरों रोड स्थित एमए इस्लामियां इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई। रैली में सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी कौसर हमीद खां, जिला सचिव लक्ष्मण यादव, विधानसभा अध्यक्ष केपीसिंह, प्रतीक चौहान, दिव्यांश पचौरी, प्रधान मनोज यादव, राकेश प्रताप चौहान, राजभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
पटियाली। विधायक जीनत खॉन ने पटियाली में रामनगर करसेना से साइकिल रैली का शुभारंभ किया। पेक्सफेड डायरेक्टर नासी खॉन ने कहा कि उनके नेतृत्व में 201 किलोमीटर साइकिल 10 दिनों की साइकिल यात्रा में चलाई गई है। इस दौरान जगदीश प्रसाद, अनार सिंह, आबाद हुसैन, अभयप्रताप ंसिह, शाहरूखाराज, शोएब खान, शिवमंगल सिंह, युसुफ खान, हशमत अली, तारिक अली फ ारूकी, डॉ बाहिद, राजपाल यादव, अकरम कुरेशी, मुकेश भदौरिया, उर्वेश प्रधान मौजूद रहे।