फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anticipatory bail to head clerk accused of making Jugendra Singh's history sheet disappear

Etah News: जुगेंद्र सिंह की हिस्ट्रीशीट गायब करने के आरोपी हेड मुंशी को अग्रिम जमानत

Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail to head clerk accused of making Jugendra Singh's history sheet disappear
एटा। सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की हिस्ट्रीशीट थाना अलीगंज से गायब हो गई थी। इस मामले में आरोपी थाने के तत्कालीन हेड मुंशी को अग्रिम जमानत मिल गई है। इसी मामले में सपा नेता की जमानत याचिका अदालत से खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन



पिछले साल सपा नेता की हिस्ट्रीशीट गायब होने की सूचना पर पर एसएसपी ने सीओ अलीगंज से जांच कराई थी। जांच में मामला साबित हो गया। इस पर जुगेंद्र सिंह सहित थाने के तत्कालीन हेड मुंशी रूपचंद्र सिंह निवासी अगरियाला थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। रूपचंद्र सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अदालत में उनके अधिवक्ता प्रशांत पुंढीर ने अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत कर तर्क दिया कि सेवानिवृत्त होने पर रूपचंद्र हिस्ट्रीशीट सहित सभी अभिलेख हेड मुंशी शेर सिंह को सौंपकर आए थे। ऐसे में विवेचना उनसे अगले आगामी चार्ज लेने वाले की होनी चाहिए। केवल शक के आधार पर उनका नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीट गायब करने का कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी नहीं है। अभियोजन पक्ष ने षड़यंत्रपूर्वक हिस्ट्रशीट गायब करने को गंभीर प्रकृति का अपराध बताते हुए अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त करने की मांग की। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद रूपचंद्र का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। विवेचना में सहयोग, पूछताछ के लिए उपस्थित होने, अदालत की अनुमति के बिना देश न छोड़ने की शर्त भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed