फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anti-social elements in Jalesar broke the idols of Shiv family and vandalized  people are angry

Etah: जलेसर में असामाजिक तत्वों की करतूत, शिव परिवार की मूर्तियों को तोड़कर किया खंडित; लोगों में आक्रोश

Tue, 18 Mar 2025 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 12:39 PM IST
सार

शिव मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना पर लोगों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Anti-social elements in Jalesar broke the idols of Shiv family and vandalized  people are angry
जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा की जलेसर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला पंसारियान में मंगलवार सुबह कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया। मंगलवार की सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने जब देखा, तो घटना की जानकारी हुई। मंदिर के बाहर सैकड़ों की संख्या में आसपास मौहल्लों की भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी पर नगर के विहिप, बजरंग दल एवं हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मन्दिर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बड़ा बाजार रोड जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लग रहा। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने मांग किया कि मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करवाई जाएं। 
विज्ञापन


साथ ही मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुधीर राघव मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। काफी देर तक अधिकारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed