फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   antararaashtreey tambaakoo nishedh divas par lagaee pradarshanee

अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर लगाई प्रदर्शनी

Wed, 01 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 01 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
antararaashtreey tambaakoo nishedh divas par lagaee pradarshanee
अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर लगाई प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय इकाई ने सत्यधाम नदरई गेट पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जागरूकता शिविर में प्रदर्शनी लगाकर तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों को बताया गया। कई लोगों ने व्यसन का दान कर व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य का विषय है कि भारत में नशे की गिरफ्त में अधिकतर युवा आबादी है। युवा देश का भविष्य है, यदि भविष्य ही खतरे में होगा तो देश कैसे सुरक्षित होगा। भ्राता रामप्रकाश ने बताया कि तंबाकू के नशे की जड़ें आज सारे समाज पर विष बेल की भांति फैल चुकीं हैं। इस बुराई से समाज को मुक्त करने के लिए कई उपाय एक साथ में अपनाए जाएं तब इसकी जड़े समाप्त होंगी। अनेक वैज्ञानिक प्रयोगों से सिद्ध हो चुका है कि राजयोग के अभ्यास द्वारा शरीर में जो रासायनिक परिवर्तन होते हैं उनसे स्वास्थ्य में सुधार आता है। कार्यक्रम में ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया, चंदन सिंह, रामपाल सिंह यादव, सुशील कुमार, ओमप्रकाश यादव, सूरजपाल सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, शशी बाबू, दीप्ति, रिजवाना, कवींद्र पाल सिंह एड., नेत्रपाल सिंह, धर्मेंद्र साहू, साजिद अली, सुरेश चंद्र दीक्षित, सचिन पुंढीर, ममता गुप्ता, अमित कुमार सविता, डा. बलवीर सिंह लोधी, दिनेश कुमार वर्मा, रामप्रकाश चौहान, रामदास आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed