{"_id":"67d5b7bc34451f7d540aee82","slug":"answer-sheets-will-be-sent-to-15-districts-from-today-etah-news-c-163-1-sagr1019-130960-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से 15 जनपदों में भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से 15 जनपदों में भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
Sat, 15 Mar 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। जिले से उत्तर पुस्तिकाओं को रविवार से भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पुलिस सुरक्षा में 15 जनपदों में इनको भेजा जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त हो गईं। परीक्षा 17 दिन चली थी। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। जिले में 5 मूल्यांकन के केंद्र बनाए गए हैं। यहां दूसरे जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आएंगी। जबकि यहां से 15 अन्य जनपदों में उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी जाएंगी। जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने बताया कि वाहन पर पुलिस का एक जवान भेजा जाएगा। इसके अलावा जीआईसी और सहायता प्राप्त विद्यालय का एक-एक बाबू साथ में जाएगा। मालूम हो कि शिक्षा परिषद से 19 मार्च से मूल्यांकन करने के निर्देश जारी किए हैं।